फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ग्राम पंचायतों के 80 प्रस्तावों से विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार, 4.83 करोड़ का बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। ग्रामीण क्षेत्र में धीमे चल रहे विकास कार्य जल्द ही रफ्तार पकड़ेंगे। इसके तहत पंचायत विभाग ने विकास संबंधी 80 प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है। इन प्रस्ताव पर 4.83 करोड़ का बजट खर्च होगा। विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं की कमी से राहत मिलेगी। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि जल्द ही ये विकास कार्य धरातल पर परवान चढ़ जाएंगे। हाल ही में कुछ गांवों में पीआरआई ग्रांट की मार्फत भी विकास कार्य करवाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में जल्द ही विकास कार्यों के 80 प्रस्ताव 4.87 करोड़ के बजट से पूरे होंगे। ग्राम पंचायतों ने अपने प्रस्ताव पारित कर पंचायत विभाग को भेजे थे। अब इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है। ये सभी काम ई-टेंडरिंग के माध्यम से पूरे होंगे। ऐसे में जिला में ग्रामीण विकास रफ्तार पकड़ेंगा। इससे पहले, पीआरआई ग्रांट से छोटे स्तर के काम शुरू हो चुके हैं। कई गांवों में अभी केंद्र सरकार की इस ग्रांट से काम चल रहे हैं। विकास कार्यों का फायदा करीब साढ़े तीन लाख ग्रामीणों को मिलेगा।
बता दें कि नवंबर 2022 में नई पंचायतों का गठन हुआ था। पंचायत गठन के बाद सरकार ने ई-टेंडरिंग के जरिये विकास कार्य करवाने का निर्णय लिया। इस निर्णय को लेकर सरपंचों ने काफी विरोध भी किया। अब ई-टेंडरिंग के माध्यम से काम शुरू होने लगे हैं। अब तक विभिन्न पंचायतों की ओर से 80 प्रस्ताव पंचायत विभाग के पास आए हैं। कुछ प्रस्तावों के टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं, जबकि कुछ पर तो काम भी शुरू हो चुका है। इस समय तकरीबन सभी गांवों में विकास कार्यों की जरूरत बनी हुई है। क्योंकि 2020 के बाद से गांवों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। करीब डेढ़ साल तक तो पंचायतों के पास शक्तियां ही नहीं रही थीं। चुनाव न होने की वजह से बीडीपीओ के पास चार्ज था। ऐसे में लंबे समय से ठप पड़े विकास कार्याें को देखते हुए अब सरपंचों ने योजनाएं तैयार करवाई हैं।
विज्ञापन


जिले में हैं कुल 165 पंचायतें
जिले में 165 ग्राम पंचायते हैं। चार ब्लॉक हैं। गांवों में दूषित पानी निकासी न होना बड़ी समस्या बन रही है। पेयजल की भी समस्या है। अधिकतर गांवों में श्मशान घाट के रास्ते कच्चे हैं। इन कार्यों को पूरा करने की जरूरत है। अधिकतर सरपंचों का कहना है कि विभाग को भी कार्यों में तत्परता दिखानी चाहिए। प्रस्तावों की फाइल लंबे समय तक कार्यालयों में अटकी रहती हैं। फाइलों को जल्द स्वीकृत कर बजट जारी करना चाहिए, ताकि कार्य समय पर पूरे हो सके और ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।


- ये होंगे विकास कार्य
पंचायत विभाग के पास विकास संबंधी जो प्रस्ताव आए हैं उनके तहत विभिन्न प्रकार के कार्य करवाए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार श्मशान घाट की चहारदीवारी निर्माण, सड़क एवंं गली निर्माण, जोहड़ों की सफाई एवं सौंदर्यकरण, दूषित पानी का प्रबंध करवाना आदि कार्याें के प्रस्ताव विभाग के पास पहुंचे हैं।

वर्जन:
विभाग व सरकार ने 4.87 कराेड़ के बजट को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत कुछ काम शुरू हो चुके हैं और कुछ की टेंडर प्रक्रिया जारी है। जो भी पंचायत प्रस्ताव भेजती हैं उस पर तत्परता से अमल किया जा रहा है। सरपंच प्रस्ताव लेकर आएं। बजट की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन


भरत सिंह, एक्सईएन, पंचायत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें