फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में नशा तस्कर पर कार्रवाई: बिहार से अफीम लेकर आया, जिले में कई जगहों पर करनी थी सप्लाई

Wed, 20 Mar 2024 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी पुलिस को जानकारी मिली थी कि पंकज नशीला पदार्थ लिए गांव लांबा कोहलावास बस अड्डा पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े एक व्यक्ति को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज वासी बहराड़ी कुरवाना बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले के गांव बहराड़ी निवासी नशा तस्कर को दादरी सीआई ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पंकज 1.024 किलो अफीम लेकर 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर दादरी जिले में पहुंच गया, लेकिन सीआईए ने उसे लांबा-कोहलावास अड्डे से काबू कर लिया। पंकज के अलावा बौंदकलां थाने में सांवड़ निवासी उसके रिश्तेदार सांवड़ निवासी विजय के खिलाफ भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए गांव कमोद में मौजूद थी। उसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि बिहार के गया जिला के बहराड़ी कुरवाना निवासी पंकज गांव सांवड़ निवासी विजय के कहने पर नशीला पदार्थ सस्ते दामों पर लाकर देता है और फिर विजय उसे महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता है। 

मुखबिर ने बताया कि इस समय पंकज नशीला पदार्थ लिए गांव लांबा कोहलावास बस अड्डा पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े एक व्यक्ति को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज वासी बहराड़ी कुरवाना बताया। इसके बाद पुलिस ने आबकारी एवं काराधान निरीक्षक सुमित कुमार को बतौर राजपत्रित अधिकारी मौके पर बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में आरोपी पंकज के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से एक पॉलीथिन में एक किलो से अधिक अफीम बरामद हुई। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है। वहीं, अफीम बरामदगी के बाद सीआईए ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे बौंदकलां थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें