फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेना भर्ती के नाम पर युवक से 10 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

सेना भर्ती के नाम पर काकड़ोली सरदारा निवासी युवक को झासा देकर 10 लाख रुपये ठगने के मामले में बाढड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोपी निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं, पीड़ित युवक ने इस संबंध में प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज को भी शिकायत दी थी।
दरअसल, काकड़ोली सरदारा निवासी जतिन कुमार ने गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत में बताया था कि वो वर्ष 2019 में सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। उस दौरान गोपी निवासी रविंद्र कुमार से उसकी मुलाकात हुई थी। जतिन के अनुसार, रविंद्र ने उससे कहा कि वो खेलों के माध्यम से प्रमाण पत्र दिलाकर उसे सेना में भर्ती करवा सकता है। जतिन का आरोप था कि इसके बाद उसे देश के अलग-अलग शहरों में घुमाया गया, लेकिन उसकी न तो किसी खेल में भागीदारी करवाई गई न ही कोई खेल का प्रमाण पत्र उसे दिलाया। जतिन ने बताया था कि एक बार रविंद्र उसे रांची आर्मी हेड क्वार्टर ले गया। इसके बाद वर्ष 2021 में उन्होंने कहा कि अगर वे दस लाख रुपये दे तो वह उसे सेना में भर्ती करवा देगा। इसके बाद जतिन की मां ने आरोपी के कहने पर एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के खाते में रुपये भेज दिए। जतिन की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने गत मई माह में इस संबंध में केस दर्ज किया था। 29 नवंबर को पुलिस ने आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सेना भर्ती का थमाया था फर्जी ज्वाइनिंग लेटर
शिकायतकर्ता के अनुसार रुपये देने के बाद उसे एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेजा गया। संदेह होने पर उसने जांच की तो यह फर्जी पाया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में उसकी मां ने रविंद्र को उनके पैसे वापस करने लिए कहा, लेकिन रविंद्र ने जानबूझकर उसकी मां को साढ़े छह लाख का चेक दिया, जिसमें नाम की जगह रकम लिखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें