फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Charkhi Dadri: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल, चालक पर मामला दर्ज

Tue, 12 Sep 2023 07:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ के पाथरवा निवासी मृतक के साथी के बयान पर पुलिस ने आरोपी चालक पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में हंसावास-सतनाली रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पर पैदल चल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार दोपहर बाढड़ा थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में महेंद्रगढ़ के पथरावा निवासी अंकित ने बताया कि वो गांव निवासी जापान सिंह और संदीप के साथ पैदल हंसावास से सतनाली की तरफ जा रहा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और जापान सिंह व संदीप को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें बाढड़ा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दादरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने जापान सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बाढड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें