फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पोस्टर मेकिंग में आरती, निबंध लेखन में शिक्षा रही प्रथम

Fri, 07 Mar 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में विजेताओं को सम्मानित करते हुए संस्थान सदस्य। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव भैरवी स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ व महिला प्रकोष्ठ की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. पवन कुमार का मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन

संस्थान से हरीश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इनमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अंजलि उपविजेता और विकास तीसरे स्थान पर रहा। निबंध लेखन प्रतियोगिता में शिक्षा ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में शिक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सचिन ने द्वितीय और भूपेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम स्थान पर रही। इसी तरह, शिक्षा दूसरे और सोनम ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. रचना देवी व सोनिया देवी रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. अनिल सांगवान, डॉ. प्रवीण कुमार, प्रो. सुमन, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. चंद्रभान, प्रो. दीपक कुमार, दिनेश कुमार, मोहित, सतपाल सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें