फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

Wed, 14 May 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव पैंतावास कलां के पास एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक राजेश मूल रूप से गोपालवास गांव का रहने वाला था और फिलहाल दादरी शहर में उसने रिहायश की हुई थी। मृतक के पिता के बयान पर दादरी सदर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जाचं अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि राजेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ शहर में रहता था और शराब ठेके पर सेल्समैन था। पत्नी घर पर सिलाई का काम करती है। रविवार रात करीब 10 बजे वह कितलाना से दादरी आ रहा था। इसी दौरान जब वह गांव पैंतावास कलां में पहुंचा तो पीछे से आई एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में राजेश सड़क पर गिरकर घायल हो गया और गाड़ी चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने उसे दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया और उनके परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


सोमवार को मृतक के पिता सुमेर सिंह के बयान दर्ज कर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पिता सुमेर सिंह ने पुलिस से चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक राजेश को एक बेटा 6 साल व दूसरा 8 साल का है। दोनों ही पढ़ाई कर रहे हैं। अब बचपन में ही दोनों सिर से पिता का साया उठ गया है। अब बच्चों का सारा बोझ भी मां पर आ गया। अब अपने सिलाई के काम से ही अपने बच्चों का पालन पोषण करना पड़ेगा। परिजनों को हादसे काफी सदमा पहुंचा है और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें