फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण का 83.63 प्रतिशत लक्ष्य हासिल

Thu, 10 Aug 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार के मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम पर स्वास्थ्य विभाग तेजी से काम कर रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन दिन के अंदर विभाग ने 83.63 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। कार्यक्रम के पहले चरण में 6 दिनों के अंदर जिले में कुल 1515 गर्भवती महिलाएं और बच्चों का टीकाकरण किया जाना है जबकि अब तक विभाग 1267 को कवर कर चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि गर्भवती महिलाओं और 5 साल तक के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मिशन इंद्रधनुष के तहत विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। सोमवार को सिविल अस्पताल में एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया था। पहले ही दिन विभाग ने 302 बच्चों और 54 गर्भवती महिलाओं को कवर कर 24.45 फीसदी लक्ष्य हासिल किया।
दूसरे दिन विभाग ने दो साल तक की उम्र के 121, दो से पांच साल तक की उम्र के 33 बच्चों समेत 43 गर्भवती महिलाओं को कवर किया। तीसरे दिन की स्थिति देखें तो विभाग ने दो साल तक के 426 और दो से पांच साल के 101 बच्चों समेत 167 गर्भवती महिलाओं को कवर कर 83.63 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया। अब जिले में 248 बच्चे और गर्भवती महिलाएं कवर की जानी बाकी हैं जबकि विभाग के पास तीन दिन का समय है।
विज्ञापन


- तीनों दिन ये रही टीकाकरण की स्थिति

तारीख -सेशन लगाए- 0-2 साल- 2-5 साल- गर्भवती महिलाएं
7 अगस्त-92- 225-77-54
8 अगस्त- 45-121-33-43
9 अगस्त- 121-426-101-167

मिशन इंद्रधनुष का 83 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य दादरी जिले ने पहले तीन दिनों में हासिल कर लिया है। हमारा प्रयास है कि चौथे दिन तक 100 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लें।
विज्ञापन

-डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं टीकाकरण नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें