फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 789 पात्र लोगों को मिले 100-100 गज के प्लाॅटों के कब्जा कागजात

Mon, 10 Jun 2024 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पात्र लोगों को प्लॉट के दस्तावेज सौंपते मंत्री बिशंबर सिंह।
विज्ञापन
चरखी दादरी। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत सोमवार को जनता कॉलेज में पजेशन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बिशंबर वाल्मीकि ने जिले के 789 पात्र लोगों को 100-100 गज के प्लाॅटों के कब्जा कागजात वितरित किए। इस दौरान गांव पांडवान में 35, समसपुर 37, सौंप 71, लांबा 31, सांवड़ 165, बास 108, भागेश्वरी 51, रानीला 238, मिर्च 42, निमड़ी में 11 लोगों को प्लाॅट आवटन के कागजात उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंत्री बिशंबर वाल्मीकि ने कहा कि प्लाॅट आवंटन से वंचित रहे पात्र लोगों को भी जल्द ही सभी औपचारकताएं पूरी करके कब्जा कागजात उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने केवल योजना बनाकर छोड़ दी और झूठ की राजनीति के साथ लोगों से धोखा किया। भाजपा की सरकार ने वंचित लोगों की पीड़ा को समझा। उनके पास भी बहुत से लोग प्लाटों के आवंटन की समस्या को लेकर पहुंचे हैं। इस बारे में जब मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की गई तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लेकर अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की नीति का ही नतीजा है कि आज प्रदेश के 7755 पात्र लोगों को सालों के बाद प्लाॅट के कब्जा कागजात मिले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में प्लाॅट आवंटन के नाम पर केवल एक लिस्ट ही जारी की गई थी। न तो किसी को प्लाॅट का आवंटन किया गया और न ही कब्जा दिया गया। अब भाजपा सरकार ने इन प्रभावित लोगों की समस्या को लेकर संज्ञान लेते हुए पात्रों को प्लाॅट के कब्जा कागजात उपलब्ध करवाएं हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. किरण कलकल, भाजपा नेता बबीता फोगाट, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कौशिक, एसडीएम नवीन कुमार, सोनू मिसरी, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें