फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हरियाणा समेत कई राज्यों के लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 6 गुर्गे परवाणु से गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2024 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। ऑनलाइन एप और नेट बैंकिंग रिवॉर्ड के फर्जी लिंक के जरिये विभिन्न राज्यों के लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का चरखी दादरी साइबर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के परवाणू में दबिश देकर गिरोह के छह गुर्गाें को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली, बिहार, राजस्थान और मध्य-प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


दादरी डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद शंकर ने सोमवार दोपहर बाद अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि साइबर थाना प्रभारी पीएसआई विशाल कुमार की अगुवाई में एक टीम ने चिकित्सक के साथ हुई 50,000 की साइबर ठगी के मामले में 10 मार्च को हिमाचल-प्रदेश के परवाणू में दबिश दी। वहां टीम को एक आरोपी की लोकेशन मिली थी। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो साइबर ठगी का पूरा नेटवर्क चलता मिला। टीम ने गिरोह के छह गुर्गाें को दबोचा गया।
इनकी पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला के पीलीबंगा निवासी शवि वत्स व रोहित, बिहार के पटना जिला के गांव दानापुर निवासी राजेश, राजस्थान के गंगानगर निवासी अंकित, दिल्ली के शाहदरा निवासी वासु यादव और ग्वालियर के बिरला निवासी आकाश के रूप में हुई। इनसे इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट, सिमकार्ड, चेकबुक, डेबिट कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ। डीएसपी ने बताया कि आरोपी एक ऑनलाइन एप भी चलाते थे और इसके जरिये भी लोगों से ठगी की जाती थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन



आरोपियों से बरामद हुआ ये सामान
आरोपियों से साइबर थाना पुलिस टीम ने 28 मोबाइल, 4 लैपटॉप, एक कंप्यूटर, 46 डेबिट कार्ड, 3 पासबुक, 40 चेकबुक, 76 सिमकार्ड, दो वाईफाई माॅडम बरामद हुए है।



fairplay24.in एप चलाता था गिरोह
डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शवि ने बताया कि उनका गिरोह fairplay24.in एप भी चलाता है। उनका सरगना कोई और है। एप के जरिये लोगों से रुपये दाव पर लगवाए जाते हैं। इस एप के जरिये भी लोगों से ठगी की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें