फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: री-एग्जाम में 511 विद्यार्थी हुए प्रविष्ट, तीनों घंटे केंद्रों में डटी रही फ्लाइंग

Wed, 29 Mar 2023 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को दसवीं कक्षा के विभिन्न विषयों के री-एग्जाम संपन्न कराए गए। शहर के दो परीक्षा केंद्रों में 511 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान शिक्षा बोर्ड से चार सदस्यीय स्पेशल एक्शन रेपिड फोर्स तीनों घंटे केंद्र में मौजूद रही। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग इंचार्ज विद्यासागर गेरा ने बताया कि बुधवार को गांव कारी धारणी व झोझूकलां परीक्षा केंद्रों की रद्द हुई परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए शहर के वैश्य कन्या स्कूल व वैश्य ब्वाॅयज स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया। झोझूकलां परीक्षा केंद्र के छात्रों की दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसी प्रकार गांव कारी धारणी के छात्रों की ड्राइंग, संस्कृत व शारीरिक शिक्षा विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। इंचार्ज विद्यासागर गेरा ने बताया कि परीक्षा के तीनों घंटे फ्लाइंग केंद्रों में डटी रही जिससे नकल पर पूरी तरह से अंकुश लगा रहा। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को गांव समसपुर व मिसरी परीक्षा केंद्रों की रद्द हुई बारहवीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। मिसरी केंद्र के छात्रों की अर्थशास्त्र व समसपुर केंद्र के छात्रों की गणित विषय की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें