फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयश्री में सर्वसम्मति से चुने गए 5 पंच, छठें पर आरक्षण का फंसा पेच

विज्ञापन
जयश्री में लगा पंचायत का बोर्ड। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। जिले की दूसरी सबसे छोटी पंचायत जयश्री ने पंचायत चुनाव में आपसी भाईचारे की एक मिशाल पेश की है। लगभग 130 वर्ष बसे गांव के 6 वार्डों में से 5 के पंच निर्विरोध चुने गए हैं। इसकी पुष्टि नंबरदार जितेंद्र ने की है।
विज्ञापन

बता दें कि जयश्री गांव बौंदकलां ब्लॉक में आता है। इस गांव में कुल 464 मतदाता हैं जिनमें से 244 पुरुष और 220 महिला मतदाता हैं। जयश्री में ग्रामीणों ने आपसी सहमति व रजांमदी के अनुसार पांच वार्डों के पंचों का चुनाव कर लिया है। गांव के माहौल को सौहार्दपूर्ण रखने व विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया है।
इस गांव में 6 वार्ड हैं जिनमें से 5 वार्डों के पंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। नंबरदार जितेंद्र ने बताया कि वार्ड 1 से मिंटू पुत्र गिरदावर को चुना गया। इसी प्रकार वार्ड 3 से अमित पुत्र प्रताप सिंह, 4 से मितलेश पत्नी सतबीर, 5 से सज्जन पुत्र कंवर सिंह और वार्ड 6 से पिंकी पत्नी राहुल को सभी ने आपसी सहमति से चुना है। सभी निर्विरोध चुने गए पंचों को ग्रामीणों द्वारा बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। इन सभी से आह्वान किया गया कि जिस प्रकार सभी ने सर्वसम्मति से उन्हें निर्विरोध चुना है, उसी तर्ज पर वो भी जयश्री का विकास करवाए। इस मौके पर सतीश, उमेद, धर्मेंद्र, बैदपाल, सतबीर, कर्ण सिंह, पुष्पेंद्र यादव, रमेश, सत्यनारायण, विक्रम, बलजीत, संजय धवन, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- एक वार्ड में आरक्षण के चलते फंसा पेच
ग्रामीणों के अनुसार वार्ड 2 को राजकीय आदेश अनुसार बीसी ए वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। लेकिन गांव में इस वर्ग का एक भी मतदाता नहीं है, जिसके चलते इस वार्ड में से किसी भी ग्रामीण ने आवेदन नहीं किया और यह पद फिलहाल रिक्त है। ग्रामीणों ने इस विषय में सरकार व आला अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर असंतोष भी जाहिर किया है।
- सरपंच के लिए भी दो ही उम्मीदवार मैदान में
जयश्री गांव में सरपंच पद पर सर्वसम्मति नहीं बन सकी। इसके चलते दो उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। सरपंची का मुकाबला आमने- सामने का रहेगा और दोनों प्रत्याशियों ने इसके लिए पूरी जान लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें