फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हरीश हत्याकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप:
विज्ञापन

मारपीट में अटेला खुर्द निवासी हरीश हुआ था गंभीर रूप से घायल, पीजीआई में हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव अटेला खुर्द निवासी हरीश की मौत के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव अटेला खुर्द निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने कोर्ट के आदेश के अनुसार जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 दिसंबर 2024 को हरीश कालू के साथ अटेला खुर्द बस स्टैंड से गांव आ रहा था। गांव में हनुमान मंदिर के पास सन्नी उर्फ कोल्हू व कुछ अन्य व्यक्ति खड़े थे। उन्होंने हरीश के साथ मारपीट की। इसके बाद हरीश की शिकायत पर बाढ़डा पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 21 दिसंबर 2024 को हरीश की मृत्यु होने पर परिजनों के बयान पर मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 दिसंबर को अटेला चौकी टीम ने आरोपी अटेला निवासी सन्नी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 13 जनवरी को पुलिस ने दूसरे आरोपी अटेला निवासी विक्की और 24 जनवरी को तीसरे आरोपी सतीश उर्फ घंटा को काबू किया गया। वहीं, 25 जनवरी को चौथे आरोपी के रूप में रविंद्र की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें