फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 युवाओं ने रक्तदान कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। छपार स्थित पंचायत भवन परिसर में क्रांतिकारी ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में वंचित जन जागृति ट्रस्ट व जय बाबा जमना गिरी सेवा समिति का सहयोग रहा। आयेाजन का शुभारंभ शहीद ऊधम सिंह के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने शिरकत की। शिविर में 48 युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजेश काकरान, डॉ. महिप्रताप, ट्रस्ट चेयरमैन मास्टर लीलाराम, प्रधान पवन कुमार, धर्मबीर जाखड़ व रमेश कुमार व दिलबाग सांगवान ने भी भाग लिया। सामाजिक कार्यकर्ता बिशन सिंह आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में 48 युवाओं ने रक्तदान के जरिये शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हमारे भारत की आजादी में लाखों मतवालों ने अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान दिया। शहीद ऊधम सिंह का नाम अग्रिम पंक्ति में गिना जाता है। जलियावाला बाग हत्याकांड ने उनकी आत्मा पर गहरे घाव छोड़े और उनकी विचारधारा को बदल कर रख दिया। अंत में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगबीर, रूपेंद्र, योगेंद्र, तेजवीर, जोगेंद्र, देवकरण, रोहताश, धीरेंद्र, सूरजमल, नवीन, धर्मबीर, रामपाल, विक्की, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें