फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मलेरिया के 2 नए केस मिले, अब 5 हुई संख्या

Fri, 15 Aug 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की आरडीटी किट से जांच करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। बारिश रुकने के बाद अब मलेरिया ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में जिले के अंदर मलेरिया के दो केस मिले हैं और अब इस सीजन में पॉजिटिव केस संख्या 5 हो गई है। वहीं, विभाग ने मलेरिया पॉजिटिव केस वाले क्षेत्रों में दवा का छिड़काव करवा दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि स्वास्थ्य विभाग लगातार गांवों और शहर में मलेरिया व डेंगू से बचाव के बारे में लोगों को अभियान चलाकर जागरूक कर रहा है। वहीं, बुखार के संदिग्ध मरीजों के खून की जांच की जा रही है, ताकि समय रहते डेंगू और मलेरिया के मरीजों की बढ़ती संख्या को रोका जा सके। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग घर-घर पहुंचकर लारवा की जांच करवा रहा है। वहीं, स्कूली विद्यार्थियों के साथ जागरूकता रैली भी निकाली जा रही हैं।

दरअसल, पिछले सप्ताह गांव बिगोवा और भागवी में दो मलेरिया के मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही गांव भागवी में मलेरिया मरीजों की संख्या दो पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर दवा का छिड़काव कराया जबकि बुखार संदिग्ध लोगों की आरडीटी जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों लोगों को बुखार के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों को चाहिए कि वो आस-पास के जलभराव वाले क्षेत्रों में दवा का छिड़काव या काला तेल डाल लारवा को नष्ट करें। स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश सांगवान ने बताया कि हमारी टीमें लगातार घर-घर पहुंचकर लोगों को जलजनित बीमारियों से बचने के लिए जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही घरों में रखें कूलरों, टंकियों के अलावा अन्य स्थानों पर जमा हुए पानी की जांच कर रहे हैं।


42,141 स्लाइड की तैयार
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मलेरिया की रोकथाम के लिए जिले में बुखार के मरीजों की 42,141 स्लाइड तैयार की है। वहीं 3,406 लोगों की आरडीटी जांच की गई है। विभाग की ओर से की गई जांच में 5 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं।


इन क्षेत्रों में मिले हैं मलेरिया के मरीज

विभाग की ओर से मलेरिया बुखार पर अंकुश लगाने के लिए शुरू की गई जांच में शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में एक, बाढड़ा में एक, गांव बिगोवा में एक व गांव भागवी में दो मलेरिया के मरीजों की पुष्टि हो पाई है। फिलहाल जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट मोड पर हैं।




हमारी टीमें लगातार घरों में जाकर लारवा की जांच कर रहीं हैं जबकि बुखार के संदिग्ध मरीजों की स्लाइड़ व आरडीटी जांच की जा रही है। इन दिनों मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक रहना होगा।
विज्ञापन


-डॉ. सुमन तंवर, जिला नोडल अधिकारी, मलेरिया एवं डेंगू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें