जिले में सोमवार को 19 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में 12 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, विभाग ने 40 संक्रमितों को डिस्चार्ज भी किया है। सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि जिले में अब संक्रमितों की संख्या 1080 हो गई है और 881 संक्रमित अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार शाम तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 66230 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 59944 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 4451 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 751 सैंपल लिए गए। इस समय जिले में 190 संक्रमित उपचाराधीन हैं। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 15 लोग भर्ती हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार को घिकाड़ा रोड निवासी 35 साल का व्यक्ति, सुभाष चौक निवासी 60 साल की महिला, हीरा चौक निवासी 45 साल का व्यक्ति, चरखी निवासी 65 साल का व्यक्ति, बधवाना गेट निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति, कैनरा बैंक के समीप रहने वाली 30 साल की महिला, ढाणी सूरजगढ़ निवासी 35 साल की महिला, मिसरी निवासी 19 साल की युवती, रावलधी निवासी 30 साल की महिला, एमसी कॉलोनी निवासी 56 साल की महिला, मंदोला निवासी 20 साल की युवती, गांधी नगर निवासी 53 साल की महिला, परशुराम चौक निवासी किशोरी और 59 साल की महिला, झज्जर घाटी निवासी 53 साल की महिला, वार्ड-17 निवासी 66 साल का व्यक्ति, मानकावास निवासी 32 साल का व्यक्ति और रामपुरा निवासी 25 साल की युवती संक्रमित पाई गई है।