जिले में रविवार को नौ कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज किया है। वहीं, पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं जिनके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1071 हो गई है। नए पांच संक्रमित मिलने और नौ संक्रमितों के स्वस्थ होने की पुष्टि सीएमओ सुदर्शन पंवार ने की है।
सीएमओ ने बताया कि रविवार शाम तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए जिले से 65479 सैंपल लिए जा चुके हैं। रविवार को 130 सैंपल लिए गए। सीएमओ ने बताया कि 4474 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। जिले में 211 संक्रमित उपचाराधीन हैं जबकि नौ की मौत हो चुकी है। सुदर्शन पंवार ने बताया कि रविवार को शहर की सैनी धर्मशाला के समीप रहने वाले व्यक्ति 45 वर्षीय व्यक्ति, दातोली निवासी 38 साल के व्यक्ति, मानकावास निवासी 24 और 26 साल के दो युवकों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि चिड़िया निवासी 65 साल की महिला भी संक्रमित मिली है। सभी नए संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर लिया है।