फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: समसपुर टी-प्वाइंट से रोहतक रोड फाटक तक कटेंगे 142 सूखे पेड़

Wed, 10 Apr 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के समसपुर टी-प्वाइंट से लेकर रोहतक रोड रेलवे फाटक तक मुख्य सड़क के साथ खड़े सूखे पेड़ों को काटने की कवायद जल्द ही शुरू होगी। वन विभाग ने सूखे पेड़ चिह्नित करवा लिए हैं। करीब साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी में 142 सूखे पेड़ काटे जाएंगे। मुख्यालय से इन सूखे पेड़ों को काटने की स्वीकृति मिल चुकी है।
शहर के समसपुर टी-प्वाइंट से लेकर रावलधी-दिल्ली बाईपास होते हुए रोहतक रोड फाटक तक सड़क किनारे कई जगह सूखे पेड़ खड़े हुए हैं। इनमें से कई पेड़ गिरने के कगार पर हैं और वे हादसे का सबब बन सकते हैं। इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने 5 अप्रैल के संस्करण में शहर के मुख्यमार्गों के किनारे खड़े सूखे पेड़ दे रहे हादसों को आमंत्रण नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित कर वन विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। इसके बाद विभाग हरकत में आया और सूखे पेड़ों पर कटाई से पहले नंबर लिखवाने की प्रक्रिया शुरू की। ये प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब जल्द ही सूखे पेड़ों की कटाई शुरू होगी। हादसों को रोकने के लिए ही वन विभाग ने वर्ष 2023- 24 का पेड़ कटाई संबंधित कोटा पूरा होने के बाद भी मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





हमने समसपुर टी प्वाइंट से रोहतक रेलवे फाटक तक सड़क के दोनों तरफ खड़े सूखे पेड़ों की कटाई के लिए उच्च अधिकारियों के पास रिपोर्ट बनाकर भेजी थी। वहां से इन पेड़ों को काटने की मंजूरी मिल गई है। विभाग 142 सूखे पेड़ कटवाएगा और इन्हें चिह्नित कर लिया गया है। - हेमंत कुमार, रेंज अधिकारी, वन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें