फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: केवाईसी अपडेट के लिए शेयर की स्क्रीन, ठग ने खाते से निकाल 1.22 लाख रुपये

Mon, 31 Mar 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक केवाईसी अपडेट करने के लिए आई वीडियो कॉल, पीड़ित ने साझा किए निजी दस्तावेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव झोझू खुर्द निवासी एक व्यक्ति से ठग ने बैंक केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर फोन स्क्रीन शेयर करवा ली। इसके बाद उसके खाते से 1.22 लाख रुपये निकाल लिए। रुपये कटने का संदेश देखा तो ठगी का पता चला। अब पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मंशाराम ने बताया कि 24 फरवरी को उसके पास एक कॉल आई। इसमें एक व्यक्ति ने स्वयं को बैंक का कर्मचारी बताया। कहा कि आपके खाते की केवाईसी अपडेट नहीं हुई है। केवाईसी अपडेट करवानी पड़ेगी। उस दिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन

अगले दिन उसी नंबर से कॉल आई और अपडेट करने के लिए बैंक खाते की डिटेल भेजने के लिए कहा। इसके बाद उसने सारी डिटेल भेज दी। बाद में एक वीडियो कॉल आई। स्क्रीन पर तीन डॉट पर क्लिक करवाकर फोन स्क्रीन शेयर कर ली। इसके बाद उसके खाते से 1,22,000 रुपये कट गए।
विज्ञापन

बाद में उसने आरोपी को फोन किया तो उसने कहा कि कि खाते में 30,000 रुपये और डालोगे तो आपके 1,52,000 रुपये वापस आ जाएंगे। उस दौरान रुपये न होने के कारण उसने मना कर दिया। बाद में उसे ठगी का पता चला और काम में व्यस्त होने के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पाया। अब उसने पुलिस से आरोपी का पता लगाकर रुपये बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें