फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भात भरने जा रहे परिवार की क्रूजर-ट्राॅले से टकराई, चार महिलाओं समेत 12 घायल

Tue, 12 Mar 2024 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। एनएच 334 बी पर बिरहीकलां गांव के समीप सोमवार सुबह भात भरने जा रहे परिवार की क्रूजर और ट्राॅले की टक्कर हो गई। हादसे में क्रूजर सवार एक परिवार के 12 लोग घायल हो गए, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। सिविल अस्पताल से पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, दादरी सदर थाना पुलिस ने हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुढेडी निवासी सुखबीर का परिवार सोमवार सुबह क्रूजर में सवार होकर भात भरने के लिए गुरुग्राम जा रहे थे। जब वे साढ़े आठ बजे बिरहीकलां से थोड़ी आगे पहुंचे तो उनकी क्रूजर को ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और क्रूजर सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में रविता समेत पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।


चालक के ब्रेक लगाने पर घूमा ट्राॅला, टकराकर पलटी क्रूजर
बताया जा रहा है कि ट्राॅला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पिछले हिस्सा घूमकर रोड पर आ गया। उसी दौरान क्रूजर ट्राॅला से टकरा गई। इसके बाद सड़क किनारे कच्चे में पलट गई। इसमें सवार 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



हादसे में ये हुए घायल
हादसे में सुखबीर (40), ज्योति (23), सतबीर (65), धर्मेंद्र (31), रतन (53), सुमित (23), मनीषा (23), महा सिंह (45), वेदप्रकाश (32), चंद्रमुखी (50), रविता (21) व अजीत घायल हो गए। सिविल अस्पताल से सतबीर, सुमित, रतन, ज्योति व रविता को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।


यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
हादसे के चलते एनएच-334 बी की यातायात व्यवस्था कुछ देर तक प्रभावित रही। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे से हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करवाया।


बिरहीकलां के पास हुए हादसे में 12 लोग घायल हुए, जिनमें से पांच को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। - राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, सदर थाना दादरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें