17 स्वास्थ्य केंद्र पर 1121 लोगों का किया वैक्सीनेशन
शुक्रवार को सिविल अस्पताल में लगाई गई सर्वाधिक 334 लोगों को वैक्सीन, 100 ने लगवाई एहतियाती डोज
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में शुक्रवार को 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई। इसके तहत 1121 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। सर्वाधिक वैक्सीनेशन सिविल अस्पताल में हुआ जबकि सबसे कम वैक्सीनेशन संतोकपुरा पीएचसी पर हुआ। सिविल अस्पताल में 334 लोगों को तो संतोकपुरा पीएचसी पर महज पांच लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसकी पुष्टि जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान ने की है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 100 लोगों ने एहतियाती डोज लगवाई जबकि 200 किशोरों को भी वैक्सीन की डोज दी गई। जिले में अब तक वैक्सीन की 800008 डोज लगाई जा चुकी हैं। 421283 लोगों को पहली और 375752 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। पिछले 24 घंटों में 371 लोगों ने पहली और 650 ने दूसरी डोज लगवाई है।
डॉ. आशीष मान ने बताया कि एमसीएच में 30, बौंदकलां में 127, अचीना में 37, इमलोटा में 20, रानीला में 132, सांवड़ में 20, झोझूकलां में 60, बलकरा में 31, मानकावास में 43, माई कलां में 32, गोपी में 49, बाढड़ा में 51, हड़ौदी में 111, कादमा में 21 और छपार में 18 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। संवाद
---