फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कोर्ट रोड पर बनेगा 100 मीटर लंबा डिवाइडर, जाम से मिलेगी मुक्ति, बढ़ेगा सौंदर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की सुंदरता बढ़ाने व जाम से निजात दिलवाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से परशुराम चौक से पशु अस्पताल तक डिवाइडर बनाया जाएगा। लगभग 100 मीटर लंबा डिवाइडर बनने के बाद तरीके से दोनों तरफ से वाहनों का अवागमन हो सकेगा। यातायात व्यवस्था दुरुस्त होने से जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

भगवान परशुराम चौक से अतिक्रमण हटवाने के बाद पीडब्ल्यूडी ने पशु अस्पताल तक सड़क के बीच डिवाइडर बनवाने की तैयारी शुरू कर दी है। डिवाइडर निर्माण से पहले टीम ने सड़क की पैमाइश की और अब एस्टीमेट निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिवाइडर बनने के बाद जहां दुकानदार अतिक्रमण कर सड़क पर कब्जा नहीं कर सकेंगे तो वहीं आए दिन लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।अधिकारियों का कहना है कि पैमाइश से ये पता लगाने का प्रयास किया गया है कि डिवाइडर कितना लंबा और चौड़ा बनाया जाए।
- व्यस्त सड़कों में से है एक
शहर के मेन बाजार, कोर्ट परिसर, लघु सचिवालय, सिटी थाना व रेलवे स्टेशन के जाने के लिए हर रोज इस सड़क से करीब पंद्रह हजार वाहन चालक और राहगीर गुजरते हैं। सड़क से अधिक अवागमन होने के कारण हर घंटे जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के बीच डिवाइडर बनने के बाद जहां सुंदरीकरण बढ़ेगा तो वहीं लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन



डिवाइडर बनाने के लिए कनिष्ठ अभियंता को पैमाइश व एस्टीमेट बनाने का आदेश जारी किया गया है। जल्दी ही रिपोर्ट मिल जाएगी और इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर डिवाइडर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें