फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: स्वरोजगार के लिए युवाओं को होम स्टे का निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- हर जिले में मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग, 15 से 29 वर्ष के युवा 16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में पर्यटन आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को होम स्टे का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के तहत कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग यह प्रशिक्षण प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित करेगा। 15 से 29 वर्ष की आयु के पात्र युवाओं से प्रशिक्षण के लिए 16 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी युवाओं को अपने घरों को होम स्टे के रूप में विकसित कर आय का नया स्रोत तैयार करने के लिए प्रशिक्षित करना है। राज्य में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए युवाओं को आतिथ्य सत्कार, पर्यटकों की मेजबानी, कमरे और सुविधाओं का प्रबंधन, स्वच्छता, ऑनलाइन बुकिंग, ग्राहक सेवा तथा होम स्टे संचालन के व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर सकें। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त 2026 तक अपने जिले के नोडल आईटीआई में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र, पात्रता और अन्य नियम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। चयन प्रक्रिया में विभाग का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के राज्य मंत्री गौरव गौतम के मुताबिक होम स्टे की बढ़ती मांग से युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे विशेष रूप से पर्यटन स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को लाभ मिलेगा और वे अपने घरों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें