मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण में लिए कई निर्णय
चंडीगढ़। हरियाणा की विभिन्न विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने के लिए युवा महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि योग्य युवाओं की चीफ मिनिस्टर इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट क्वालिटी मॉनिटर्स के रूप में सेवाएं ली जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि युवा ऊर्जा और उत्साह के साथ सरकार को इस लक्ष्य को हासिल करने में सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि इस कार्य के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) उत्तीर्ण उम्मीदवारों को नियुक्त किया जा सकता है और इनके चयन के लिए एक पारदर्शी प्रणाली तैयार करने के आदेश दिए। यह भी चेतावनी दी है कि गुणवत्ता से कोई समझाैता नहीं होगा। वहीं, गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्राधिकरण ने राज्यभर में विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की पूरी प्रक्रिया समझाई।
परियोजनाओं में देरी के लिए ठेकेदार सहित सरकारी अधिकारी भी होंगे जवाबदेह
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण को 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के चल रहे प्रमुख विकास कार्यों का गुणवत्ता ऑडिट करने के निर्देश दिए, ताकि उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ तय समय में परियोजनाओं का पूरा होना सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं में देरी के लिए ठेकेदार सहित योजना से जुड़े संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को कहा है। सरकारी अधिकारी भी जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही के लिए वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में दर्ज किया जाएगा।स्थित रहे।