फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: एचपीएससी भर्ती घोटाले के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

Tue, 17 Feb 2026 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एचपीएससी की भर्तियों में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे योग्य युवाओं के साथ अन्याय हुआ है। संगठन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यह घेराव किया गया है।
विज्ञापन
बैरिकेड पर चढ़े सांसद दीपेंद्र हुड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा लोक सेवा आयोग में भर्ती घोटाले के विरोध में भारतीय यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मंगलवार को पंचकूला में एचपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। यह प्रदर्शन हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस नेता वरुण चौधरी भी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड पार्किंग से एचपीएससी कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कुछ देर तक नारेबाजी होती रही, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन


यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एचपीएससी की भर्तियों में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे योग्य युवाओं के साथ अन्याय हुआ है। संगठन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यह घेराव किया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरियाणा के हजारों युवा लंबे समय से सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कथित घोटालों के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने सेक्टर-5 और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। एचपीएससी कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेडिंग कर सुरक्षा घेरा बनाया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें