फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की योजनाओं से कांग्रेस को क्या परेशानी है : नायब सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आप पर साधा निशाना, पंजाब सरकार के कामकाज पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन


राहुल गांधी और केजरीवाल पर बरसे सीएम, पंजाब सरकार को कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर घेरा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि वह गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का विरोध क्यों करती है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को गैस सिलेंडर, बेहतर इलाज और किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए काम कर रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियां करती है।
हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान की बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को 1984 के दंगों और हरियाणा में लोगों के घरों, दुकानों व दलित बस्तियों को जलाने की घटनाओं पर भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवादी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती थी जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग और ईवीएम पर उठाए जाने वाले सवालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव परिणामों और अपने आरोपों पर जनता के सामने जवाब देना चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सीएम सैनी ने कहा कि केजरीवाल अपने कार्यकाल में डॉक्टर और इंजीनियर बने बच्चों की सूची जारी करें। उन्होंने कहा कि केवल दावे करने के बजाय अपने काम का विवरण जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भी आपत्ति जताई और कहा कि परिवार को लेकर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कानून व्यवस्था व नशे की समस्या पर पंजाब सरकार को घेरा



मुख्यमंत्री ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग सरकार से किए गए वादों का हिसाब मांग रहे हैं। अवैध खनन के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। पंजाब में जल्द चुनाव कराने की मांग से जुड़े सवाल पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर है। पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं और प्रदेश को मजबूत बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें