फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मांगों को लेकर परिवहन कर्मचारी कल दिल्ली में रैली करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन कर्मचारी बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली में शामिल होंगे। यह रैली अखिल भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के आह्वान पर आयोजित की जा रही है। इसमें परिवहन कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को उठाया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल नोहरा, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार सीवन, प्रदेश मंत्री अमित महराना ने कर्मचारियों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अवसर कर्मचारियों के अधिकारों और सुरक्षित भविष्य के लिए आवाज उठाने का है। रैली में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, निजीकरण पर रोक लगाने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके साथ ही हरियाणा रोडवेज में वर्ष 2016 के चालकों को जॉइनिंग की तारीख से पक्का करने की मांग भी शामिल है। परिवहन बेड़े में 10,000 नई बसें शामिल करने और लगभग 40,000 बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग भी उठाई जाएगी। चालकों की पदोन्नति के लिए अलग पद स्वीकृत करने और परिचालकों का वेतनमान बढ़ाने की मांग भी उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें