फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सोहना चौक पर 2.75 किलोमीटर लंबे 6-लेन कॉरिडोर को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नूंह जिले के सोहना चौक पर 2.75 किलोमीटर लंबे 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी मिल गई है। यह एलिवेटेड कॉरिडोर एनएच-919 और एनएच-248ए के जंक्शन पर बनेगा। इससे सोहना में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। गुरुग्राम-नूंह के बीच गुजरने वाले यातायात को स्थानीय और क्रॉस ट्रैफिक से अलग किया जा सकेगा। वाहनों का आवागमन अधिक सुगम और निर्बाध होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। गंगवा ने परियोजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस पर 340.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कॉरिडोर सोहना क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाएगा। क्षेत्र में बढ़ते यातायात और तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण यह परियोजना महत्वपूर्ण है। कॉरिडोर बनने से सोहना चौक पर यातायात का दबाव कम होगा। सड़क की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों के समय की बचत होगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे से क्षेत्र का जुड़ाव और बेहतर होगा। यह परियोजना क्षेत्र की भविष्य की जरूरतों के लिए भी बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें