फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में स्कूलों का समय बदला: जारी हुआ नया शेड्यूल, नया टाइम टेबल सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर होगा लागू

Fri, 14 Feb 2025 05:15 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार प्रदेश के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। सर्दियों के दिनों में स्कूल सुबह लेट खुलते थे, लेकिन अब टाइम टेबल बदल दिया गया है। 
विज्ञापन
School Holidays - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सभी सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। विभाग की तरफ से जारी आदेशों के तहत एकल पाली (सिंगल शिफ्ट) और दोहरी पाली (डबल शिफ्ट) वाले स्कूलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन


सिंगल शिफ्ट में लगने वाले स्कूल अब सुबह 9:30 के बजाय सुबह 8:00 बजे से लगेंगे। वहीं स्कूलों की छुट्टी 3:30 के बजाय 2.30 बजे होगी। डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों का समय भी बदला
 गया है। पहली शिफ्ट सुबह 7:00 से 12.30 तक रहेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट का समय रहेगा दोपहर 12.45 से शाम 6.15 तक  तय किया गया है। 17 फरवरी सोमवार से नए समय सारिणी के तहत प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई होगी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस बार स्कूलों की टाइमिंग में फरवरी में ही बदलाव किया गया है, जबकि स्कूल समय में बदलाव एक मार्च से होता था। स्कूलों के समय में किया गय यह बदलाव 17 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें