फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना 25 सितंबर से दोबारा शुरू होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या : 15
विज्ञापन

- गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्मोत्सव पर पात्र परिवारों को इसका लाभ मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना 25 सितंबर से फिर से शुरू होगी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्मोत्सव पर पात्र परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने विभागीय समीक्षा बैठक के दाैरान यह घोषणा की। बेदी ने अधिकारियों को प्रदेश स्तर पर पात्र परिवारों का चयन करने के निर्देश दिए। यह योजना अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के लिए है। उन्हें मकान के नवीनीकरण के लिए 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। मंत्री ने जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा। इससे लाभार्थियों को योजना का लाभ शीघ्र मिल सकेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें