चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हरियाणा पावर जेनरेशन काॅर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के सेफ्टी ऑफिसर के पद के लिए परीक्षा पैटर्न की घोषणा कर दी है।
परीक्षा में विषय ज्ञान परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। विषय ज्ञान परीक्षा तीन घंटे की होगी और कुल 150 अंकों की होगी। यह परीक्षा व्यक्तिपरक प्रकार की होगी और प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा में होगा। साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने के लिए उम्मीदवारों को इस परीक्षा में न्यूनतम 35 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। साक्षात्कार के लिए पदों की संख्या के तीन गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। विषय ज्ञान परीक्षा का वेटेज 87.5 फीसदी होगा। साक्षात्कार का वेटेज 12.5 फीसदी निर्धारित किया गया है। अंतिम योग्यता सूची विषय ज्ञान परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी। सेफ्टी ऑफिसर पद के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम भी जारी किया गया है। इसमें कौशल विकास का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य शामिल है।