फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सहायक जिला अभियोजक भर्ती के लिए 10 से साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सहायक जिला अभियोजक के पदों पर भर्ती के लिए 10 से 18 अक्तूबर तक दस्तावेजों के सत्यापन और साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित किया है।
विज्ञापन

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार उम्मीदवारों को सुबह आठ बजे और दोपहर बारह बजे के दो सत्रों में रिपोर्ट करना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही साक्षात्कार होगा। तीन आवेदकों को अनंतिम रूप से साक्षात्कार में शामिल किया गया है। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन व साक्षात्कार के समय एक पासपोर्ट आकार का फोटो लाना होगा। उन्हें आयु, हरियाणा निवासी, आरक्षण, योग्यता और जन्मतिथि से संबंधित सभी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। योग्यता संबंधी दस्तावेज की सत्यापित प्रतियों का एक सेट भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें