फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 2267 संविदा कर्मचारियों का एचवीपीएनएल में एक साल कार्यकाल बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 31 मार्च को खत्म हो रहा था कार्यकाल, अब मार्च 2027 तक मिला सेवा विस्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) में संविदा पर काम रहे 2267 कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। इन कर्मचारियों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। 31 मार्च 2026 को इनका कार्यकाल खत्म हो रहा था लेकिन अब इनकी सेवाएं 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन


यह सेवा विस्तार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से तैनात कर्मचारियों पर लागू होगा। इस फैसले का लाभ ग्रुप सी और डी श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगा। ये कर्मचारी निगम के मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न फील्ड कार्यालयों में भी सेवाएं दे रहे हैं। यह सेवा विस्तार हरियाणा सरकार की 30 जून 2022 की कॉन्ट्रैक्चुअल पर्सन्स पॉलिसी के तहत किया गया है। इस नीति का उद्देश्य संविदा कर्मचारियों को लगातार रोजगार उपलब्ध कराना है ताकि उनके काम में स्थिरता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें