हरियाणा सरकार ने शनिवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त एवं योजना विभाग के पद पर तैनात किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
विज्ञापन
1990 बैच (हरियाणा कैडर) के IAS अधिकारी सुधीर राजपाल वर्तमान में गृह, जेल, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। इसके साथ ही वे पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। नई जिम्मेदारी वे अपने मौजूदा कार्यभार के साथ निभाएंगे।