फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विकास परियोजनाओं के ठेके में वृद्धि होने पर अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, दोषी अधिकारी होंगे चार्जशीट और अनिवार्य सेवानिवृत्त
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री ने गलत एस्टीमेट तैयार कर सरकारी खजाने का दुरुपयोग करने वाले अफसरों को चेताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बिना किसी भी विकास कार्य में अनुबंध की राशि बढ़ाने पर अब विभागीय अधिकारियों व कंसलटेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यदि किसी भी ठेके में गलत एस्टीमेट तैयार होने से वृद्धि होती है तो ऐसे मामलों में अब दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। चार्जशीट के साथ साथ अनिवार्य सेवानिवृत्त भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह आदेश लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग से संबंधित कैबिनेट उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता के दौरान दी। उन्होंने कहा विकास परियोजनाओं में प्रक्रियागत चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा यदि परियोजना में अतिरिक्त कार्य की आवश्यकता हो, तो सक्षम प्राधिकारी से इसका पूर्व अनुमोदन प्राप्त किया जाना चाहिए ताकि ठेके संबंधी कार्य में अनाधिकृत वृद्धि न हो सके। उन्होंने विभाग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि विकास परियोजनाओं के सभी निविदा दस्तावेजों में संपूर्ण संरचनात्मक डिज़ाइन शामिल हों। बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें