चंडीगढ़। करनाल जिले के कुटेल स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में 30 जुलाई को राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी सरकारी विभागों, पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों और सामाजिक संगठनों से अपने-अपने परिसरों व सार्वजनिक स्थानों पर अधिकाधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया।