फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नशामुक्त हरियाणा के लिए सरकार के सात संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तस्करों के नेटवर्क पर कार्रवाई, युवाओं के इलाज और पुनर्वास पर दिया जोर


संकल्प सोसायटी हर माह देगी अभियान के परिणामों की रिपोर्ट


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सात संकल्पों पर काम करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को उन्होंने संकल्प सोसायटी की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सरकार की प्राथमिकता है। नशे व उसके कारोबार पर रोकथाम व पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर हरियाणा सरकार ने संकल्प सोसाइटी का गठन किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त थाना क्षेत्र, तस्कर मुक्त जिला, नशे की गोलियों से मुक्त केमिस्ट दुकान, नशे के खिलाफ परिवार का सहयोग, इलाज की सुविधा वाले अस्पताल, जागरूकता व काउंसलिंग की सुविधा वाले स्कूल और युवाओं के लिए खेल व अन्य सकारात्मक गतिविधियों के अवसर उपलब्ध कराना इन सात संकल्पों में शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा तस्करों के साथ उनके पूरे नेटवर्क और नशीले पदार्थों की आपूर्ति के स्रोतों का भी पता लगाया जाए। पुलिस को प्रभावी जांच और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प सोसायटी हर महीने अभियान के परिणामों की रिपोर्ट देगी। सीएम ने स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए कि संकल्प सोसायटी को हर माह अपने कार्यों के ठोस परिणाम प्रस्तुत करने होंगे। यह भी आकलन किया जाएगा कि नशे की उपलब्धता कम करने, युवाओं को उपचार से जोड़ने और नशे की ओर दोबारा लौटने की प्रवृत्ति रोकने में कितनी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। इलाज के साथ पुनर्वास और परिवार के सहयोग पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैराथन, साइक्लोथॉन और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को नशे के नुकसान बताए जा रहे हैं। गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभाग मिलकर काम करेंगे। परिवारों, शिक्षकों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें