फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कुरुक्षेत्र में नगाड़ा प्रतियोगिता 16 को, पहला पुरस्कार 75 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में केवल हरियाणा के मूल निवासी कलाकार भाग ले सकेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत को बढ़ावा देने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग 16 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र के मल्टी आर्ट सेंटर में राज्यस्तरीय नगाड़ा (बंचारी) प्रतियोगिता आयोजित करेगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल हरियाणा के मूल निवासी कलाकार भाग ले सकेंगे। प्रत्येक दल में 10 कलाकार होना जरूरी है। सभी कलाकारों को हरियाणवी पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति देनी होगी और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रस्तुति पारंपरिक रसिया गायन या हरियाणा के लोक संगीत पर आधारित होनी चाहिए। फिल्मी धुनों की अनुमति नहीं होगी और पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल जरूरी होगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले दल को 75 हजार, दूसरे स्थान पर 65 हजार और तीसरे स्थान के लिए 55 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा पांच सांत्वना पुरस्कारों के तहत प्रत्येक विजेता दल को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रत्येक कलाकार केवल एक दल में भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें