चंडीगढ़। प्रदेश की मंडियों और खरीद केंद्रों में अभी तक 187743.49 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 25000 मीट्रिक टन धान की उठान भी हुई है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार अब तक कुल 317881.56 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। सबसे अधिक धान खरीद कुरुक्षेत्र में 82760.48 मीट्रिक टन हुई है।
अब तक मंडियों में पहुंचा 29568 मीट्रिक टन बाजरा
प्रदेश की मंडियों में अभी तक 29568.32 मीट्रिक टन बाजरा पहुंच चुका है। फिलहाल एचएसडब्ल्यूसी(हरियाणा स्टेट वेयर कार्पोरेशन) की तरफ से बाजरा की खरीद की जा रही है। अभी तक 74 किसानों के 169.70 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हो चुकी है। ब्यूरो