फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रोजन ट्रेन का प्रचार, जींद की पीड़ा पर सरकार चुप : राव नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीबीजी प्लांट से प्रभावित लोगों का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जींद में पीएम नरेंद्र मोदी के हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर केंद्र सरकार ग्रीन एनर्जी का प्रचार कर रही है वहीं दूसरी ओर जींद के गोहाना रोड स्थित रिलायंस के कम्प्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) प्लांट से प्रभावित लोगों की आवाज अनसुनी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले साढ़े तीन महीने से स्थानीय लोग प्लांट के खिलाफ धरना दे रहे हैं।

चंडीगढ़ में जारी प्रेस विज्ञप्ति में राव ने आरोप लगाया कि घनी आबादी के बीच स्थित यह प्लांट जहरीले धुएं, बदबू और रसायनों के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। इससे अस्थमा, गले के संक्रमण की समस्याएं बढ़ रही हैं। यहां संपत्तियों के दाम गिर रहे हैं और लोग पलायन को मजबूर हैं। प्लांट से पर्यावरण, हवा और भू-जल भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने मांग की है कि रिलायंस सीबीजी प्लांट का संचालन तत्काल बंद किया जाए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से निष्पक्ष ऑडिट कराया जाए और प्लांट को आवासीय क्षेत्र से हटाकर उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। इस मुद्दे पर जरूरत पड़ने पर कांग्रेस आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें