फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण और लूटकांड: पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

Wed, 17 Jun 2026 07:41 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला

सार

पंचकूला के पिंजौर के युवक के अपहरण और लूटकांड में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गोली लगने से बदमाश घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के पिंजौर में युवक के अपहरण और लूटपाट के मामले में बुधवार सुबह बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन


घायल आरोपियों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान दीपेश निवासी चरखी दादरी और योगेश निवासी भिवानी के रूप में की है। 

सूत्रों के अनुसार एक आरोपी का संबंध रोहित गोधारा गैंग से भी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, 15 जून की शाम पिंजौर निवासी मनजिंदर सिंह का चार युवकों ने एचएमटी क्षेत्र से कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने चाकू के बल पर उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में बिठाया और हाईवे पर घुमाते हुए उससे 12 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और ऑनलाइन भुगतान के जरिए पैसे हड़प लिए। 

 

आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल से पेट्रोल भी डलवाया तथा नकदी भी प्राप्त की। बाद में उसे बरवाला अनाज मंडी के पास छोड़कर फरार हो गए थे। मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम कर रही थी। पुलिस ने मंगलवार को देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 

 

अन्य आरोपियों की तलाश में बुधवार सुबह पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर बरवाला पहुंची। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। 

 
विज्ञापन

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों की ओर से जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किए जाने की संभावना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें