फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 12वीं के रिजल्ट के बाद कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, खुला ऑनलाइन पोर्टल

Thu, 15 May 2025 08:06 AM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

12वीं का रिजल्ट आने के बाद कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार शाम को हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
कॉलेजों में एडमिशन के लिए खुले ऑनलाइन पोर्टल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12वीं कक्षा का रिजल्ट आने के अगले ही दिन हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने बुधवार देर शाम कॉलेजों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया। अब तीन दिन में पोर्टल के जरिए सभी कॉलेजों को अपनी विस्तृत जानकारी भरनी होगी। इसके बाद 17 मई को कॉलेजों के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में 185 सरकारी कॉलेज, 97 एडेड और 86 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालित हैं। इन सभी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पोर्टल के जरिए सभी कॉलेजों को अपनी प्रोफाइल, प्रिसिंपल, कोर्स, विषय, इस शैक्षणिक सत्र में सीटों को कम या ज्यादा करने की संख्या सहित अन्य जानकारियां देनी होगी। इसके बाद विभागीय अधिकारी इन जानकारियों की जांच करेंगे।

19 मई को छात्रों के लिए खुलेंगे पोर्टल

हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के मुताबिक 19 मई को छात्रों के दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया जाएगा। कॉलेजों के पोर्टल खुलने के बाद शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की तरफ से प्रदेशभर में 12वीं पास सभी छात्रों को बधाई और उन्हें कॉलेजों में दाखिले लेने के लिए भविष्य में शुभकामनाओं का संदेश भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खेलो इंडिया में हरियाणा की धाक: खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें