फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अब कांग्रेस के हर पोस्टर पर तय क्रम से लगेंगी नेताओं की फोटो, अनुशासन कोड जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेशाध्यक्ष बोले- संगठन पहले, नेता बाद में, एक पोस्टर-एक पार्टी का नया नारा
विज्ञापन

- हरियाणा कांग्रेस की प्रचार सामग्री में केवल दस नेताओं की तस्वीरें लगेंगी



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी व फोटो विवाद को खत्म करने के लिए अब पोस्टर पर तय क्रम में फोटो लगाने का फैसला लिया गया है। यह अनुशासन कोड तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस में कई बार देखने को मिला है कि पोस्टर पर नेताओं की तस्वीर लगाने को लेकर विवाद उठता रहा है। अभी हाल ही में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के कमान संभालने वाले कार्यक्रम में भी पोस्टर विवाद खड़ा हो गया था।

अब प्रदेश कांग्रेस में काफी समय से किसकी फोटो ऊपर, किसकी नीचे वाली खींचतान पर रोक लगाने के लिए नया अनुशासन कोड जारी किया गया है। इसके तहत अब किसी भी कार्यक्रम (रैली, सम्मेलन, यात्रा, जयंती समारोह) में बैनर, पोस्टर, होर्डिंग या डिजिटल सामग्री पर नेताओं की तस्वीरें एक तय क्रम में ही लगाई जाएंगी। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि संगठन पहले, नेता बाद में हैं। कांग्रेस में एक पोस्टर-एक पार्टी का नया नारा लागू रहेगा। जारी सर्कुलर के मुताबिक हरियाणा कांग्रेस की प्रचार सामग्री में केवल दस नेताओं की तस्वीरें होंगी।
विज्ञापन


तस्वीरों का यह क्रम होगा
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला और सांसद दीपेंद्र हुड्डा की तस्वीर होगी।


स्थानीय नेताओं की सीमा तय
जारी आदेश के अनुसार जिला अध्यक्ष या स्थानीय पदाधिकारी की तस्वीर केवल नीचे बाई ओर लगाई जा सकेगी। किसी अन्य नेता या समर्थक को अतिरिक्त फोटो लगाने की अनुमति नहीं होगी। राव नरेंद्र सिंह ने सभी जिला अध्यक्षों, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि आगे से हर कार्यक्रम में पार्टी प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा। उनका कहना है अब आयोजन व्यक्ति केंद्रित नहीं, संगठन-केंद्रित होंगे।
विज्ञापन




हाईकमान की रणनीति का हिस्सा

कांग्रेस के भीतर माना जा रहा है कि यह कदम सिर्फ अनुशासन नहीं बल्कि संगठन में एकता लाने की हाईकमान की रणनीति का हिस्सा है। हरियाणा में हुड्डा, सैलजा और सुरजेवाला खेमों के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने अक्सर पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में यह सर्कुलर संतुलन साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें