फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मंजूर काडर पद एडिशनल व डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नरों की नियुक्ति, जवाब दे सरकार: हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार ने ड्राफ्ट नियमोंं को अधिसूचित करने की मांगी मोहलत
विज्ञापन


-सरकार को दो माह की मोहलत देते हुए हाईकोर्ट ने लिखित में जवाब का दिया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा की विभिन्न म्यूनिसिपल बॉडी में एडिशनल व डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नरों का काडर पद न होने के बावजूद इन पर नियुक्ति करने को जनता के पैसे का दुरुपयोग बताते हुए जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को दो माह का समय देते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
यमुनानगर निवासी श्याम सुंदर शर्मा ने हाईकोर्ट को बताया कि किसी भी नियुक्ति के लिए स्वीकृत काडर पद होना अनिवार्य होता है। हरियाणा म्यूनिसिपल एक्ट के अनुसार हरियाणा में म्यूनिसिपल बॉडी में एडिशनल और डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर काडर का कोई मंजूर पद नहीं है। मंजूर पद के अभाव में इन पर नियुक्ति करना सीधे तौर पर जनता के पैसे का दुरुपयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोर्ट को बताया गया कि प्रमोशन के नाम पर इन पदों को भरकर हर महीने करीब 2 लाख रुपये के वेतन का भुगतान किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से जवाब मांगा ताे सरकार ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए ड्राफ्ट नियम तैयार किए गए थे। इन नियमों को किसी तरह से अंतिम रूप नहीं दिया जा सका था। हालांकि इन पदों को भरने के लिए आवश्यक मंजूरियां ली जा चुकी थीं। हरियाणा सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा कि यह अंतिम रूप देने की प्रक्रिया कितना समय लेगी। हरियाणा सरकार ने कहा कि उन्हें मोहलत दी जाए। हाईकोर्ट ने दो माह की मोहलत देते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें