फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'BJP ने भगवद्गीता की धरती को बनाया माफिया लैंड': सुरजेवाला बोले- पहले भर्तियों के पर्चे लीक, अब फिरौती व हत्या

Sun, 20 Jul 2025 01:10 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़

सार

हरियाणा में बढ़ रहे क्राइम को लेकर कांग्रेस सांसद णदीप सिंह सुरजेवाला ने जमकर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा बीजेपी ने भगवद्गीता  की धरती को माफिया लैंड बना दिया है। 
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस महासचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा बीजेपी ने भगवद्गीता  की धरती हरियाणा को गैंग ऑफ वासेपुर का माफिया लैंड बना दिया है। उन्होंने कहा हरियाणा हरी की भूमि है। हरियाणा किसान और फौजी जवान की भूमि है। हरियाणा पहलवान और नौजवान की भूमि है। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने हरियाणा को माफियाओं और बदमाशों के हाथ सौंप दिया है। गुंडों की बंदूकें शासन कर रही हैं और सत्ता की चुप्पी अपराधियों को संरक्षण दे रही है। हरियाणा में  गुंडों की गोलियां अब कानून के शासन पर हावी हैं। चारों ओर वसूली की रिंगटोन बज रही हैं। माफियाओं और बदमाशों के आगे सरकार ने पांव पसार दिए हैं। 

"फिरौतियों की धमकियों और चिट्ठियों का नायब राज"

सुरजेवाला ने कहा 11 वर्ष पहले, हरियाणा में भाजपा के सत्ता में आने से पहले अखबारों में हेडलाइंस होती थीं, खिलाड़ियों के मेडल जीतने की, हरियाणा के युवाओं की फौज में बहादुरी की, एनसीआर में बड़े पूंजी निवेश की, देश के सभी राज्यों में हरियाणा के तरक्की के पहले पायदान पर होने की। फिर साल 2014 में भाजपा सरकार बनी, मनोहर लाल खट्ट सीएम बने। अखबारों की हेडलाइन बनने लगीं  भर्तियों के पर्चे लीक होने की, HPSC में रिश्वत की, अटैची मिलने की, 700 किसानों की कुर्बानी और किसान आंदोलन में अत्याचार की, कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की। 

फिर श्री नायब सैनी आए और अखबारों की हेडलाइन बनने लगीं - पूरे प्रदेश में ड्रग्स माफिया के प्रसार की, भयंकर बेरोजगारी में पहला स्थान पर होने की, नदी और पहाड़ चोरी कर खनन माफिया के बोलबाले की, बेलगाम अफसरशाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जनता की, शराब के ठेकों के लिए गुंडों द्वारा फायरिंग की। माफिया गैंगों द्वारा की जा रही चौतरफा फिरौती वसूली और उगाही की। 
विज्ञापन

हरियाणा में हत्याओं का दिया ब्यौरा

जींद - 38 हत्याएं 

फरीदाबाद - 41 हत्याएं 

गुड़गांव - 36 हत्याएं 

पानीपत - 25 हत्याएं 

कैथल - 21 हत्याएं

करनाल - 20 हत्याएं 

कुरुक्षेत्र - 18 हत्याएं।

यमुना नगर - 15 हत्याएं 

सिरसा - 11 हत्याएं

ये भी पढ़ें: Haryana: कुलाना चौक पर ट्रक ने शिक्षक को कुचला, नूह में थी ड्यूटी, पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा शव

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें