फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: बाजरा की केवल हिसार में खरीद, धान की 59 फीसदी उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों और क्रय केंद्रों में धान और बाजरा पहुंच रहा है। मंगलवार को बाजरा की केवल हिसार जिले में खरीद हुई और उठान का कार्य अभी तक पटरी पर नहीं लाैटा है। धान की बात करें तो अभी तक 59.83 फीसदी उठान हो चुकी है।
हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार, प्रदेश के क्रय केंद्रों और मंडियों में 1644313.85 मीटि्रक टन धान की आवक हो चुकी है। मंगलवार को 127798.65 मीटि्रक टन धान की आवक हुई। अभी तक 81.90 प्रतिशत यानी 1346738.71 मीटि्रक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजरा की उठान नहीं

बाजरा की बात करें तो अभी तक मंडियों व क्रय केंद्रों तक 104963.84 मीटि्रक टन बाजरा की आवक हो चुकी है। मंगलवार को 16194.12 मीटि्रक बाजरा लेकर किसान पहुंचे। हिसार में 1.70 मीटि्रक टन धान की खरीद की गई। अभी तक उठान नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें