30 जुलाई 2025 को ही रालोद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई थी, जिसमें मुख्यत: 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 9 प्रदेश महासचिव, 10 प्रदेश सचिव व 1 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति हुई की गई थी।
दादरी के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय लोकदल ( रालोद ) के हरियाणा इकाई के अध्यक्ष जगजीत सिंह सांगवान ने अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने और प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि 30 जुलाई 2025 को ही रालोद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई थी, जिसमें मुख्यत: 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 9 प्रदेश महासचिव, 10 प्रदेश सचिव व 1 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति हुई की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह सांगवान, पूर्व विधायक के साथ उक्त प्रदेश कार्यकारिणी में से पार्टी से इस्तीफा देने वालों में 5 प्रदेश उपाध्यक्ष मेवा सिंह पातड- हिसार, राजकुमार जांगड़ा चरखी दादरी, संपूर्ण आनंद गुरुग्राम, अजय सिंह मालिक सोनीपत, जगत सिंह यादव नारनौल के अलावा 7 प्रदेश महासचिव जसबीर सिंह अहलावत जींद, कृष्ण कुमार देसवाल करनाल, राजनरायन पंघाल रोहतक, ओमप्रकाश सरदाना फतेहाबाद, ब्रह्मानंद भिवानी, अंकुर दीक्षित रेवाड़ी, मास्टर हवासिंह सोनी तोशाम ने भी इस्तीफा दिया। इनके अलावा 9 सचिव उमेद सरपंच हिसार, महेंद्र कुमार यमुनानगर, राजेश भिवानी, आजाद नेहरा रेवाड़ी, सुशील गहलोत सोनीपत, महेंद्र शर्मा चेयरमैन चरखी दादरी, कपिल कुमार झज्जर, कृपाल सिंह तंवर कुरुक्षेत्र एवं अशोक अहलावत झज्जर भी इस्तीफा देने वालों में शामिल रहे। कोषाध्यक्ष मोहन नारंग फतेहाबाद ने भी अपना इस्तीफा दिया।