फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हिसार में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, एचपीएससी के चेयरमैन का पुतला फूंका

विज्ञापन
एचपीएससी में खाली पदों और आरक्षण के मुद्दे पर हिसार में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, एचपीए - फोटो : photo
विज्ञापन
चंडीगढ़। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर-4 के सामने शुक्रवार को हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के चेयरमैन का पुतला फूंका गया। यह प्रदर्शन प्रदेश में रोजगार के मुद्दे को लेकर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार और एचपीएससी के अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया।
विज्ञापन



युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है लेकिन सरकार और एचपीएससी की नीतियां युवाओं को न्याय दिलाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं। कटारिया ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, पारदर्शिता की कमी और बार-बार नियमों में बदलाव के कारण योग्य युवा हताश हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें