फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हिसार में आईएमसी के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, 1578 एकड़ में बनेगा औद्योगिक केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

- सीएम ने 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली स्टेट प्रगति पोर्टल की 11 परियोजनाओं की समीक्षा की


- यमुनानगर के ताप विद्युत संयंत्र में 800 मेगावाट इकाई पर 7272 करोड़ रुपये खर्च होंगे

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार एयरपोर्ट के पास बनने वाले एकीकृत विनिर्माण समूह (आईएमसी) के निर्माण को तय समय में पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीएम ने वीरवार को 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली स्टेट प्रगति पोर्टल की 11 परियोजनाओं की समीक्षा की। इनमें नागरिक उड्डयन, ऊर्जा और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम से जुड़ी परियोजनाएं शामिल थीं।

हिसार एयरपोर्ट के पास 1578 एकड़ में आईएमसी विकसित होगा। पूरी जमीन सरकार के पास है और पर्यावरण मंजूरी भी मिल चुकी है। निर्माण के लिए निविदाओं के मूल्यांकन व चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके बाद काम शुरू होगा। आईएमसी में एयरस्पेस, सेना गलियारे और चिकित्सा क्षेत्र के लिए भी विशेष प्रावधान होंगे। एयरपोर्ट पर विमान मरम्मत व रखरखाव की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन



एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर भी नजर, हिसार से बढ़ेंगी उड़ानें
स्वर्ण जयंती एकीकृत विमानन केंद्र के दूसरे चरण की समीक्षा के तहत एयरपोर्ट का ढांचा, नया टर्मिनल और हवाई यातायात नियंत्रण भवन, पानी की व्यवस्था और जल निकासी के कामों की प्रगति पर चर्चा हुई। सीएम ने हिसार से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।



बिजली परियोजनाओं की समय सीमा तय
गुरुग्राम में 11 केवी बिजली लाइनों के नवीनीकरण की दो परियोजनाओं में 93 और 79 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इन्हें जुलाई और नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। जगाधरी में पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना का काम वन मंजूरी और खेतों में खड़ी फसल के कारण प्रभावित हुआ था। अब इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यमुनानगर के दीनबंधु छोटूराम ताप विद्युत संयंत्र में 800 मेगावाट की नई अति आधुनिक इकाई पर 7272 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिसंबर 2029 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन



इन योजनाओं पर भी हुई चर्चा

रेवाड़ी में बिजली हानि कम करने की परियोजना का 86 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसे 30 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। साढ़ौरा में 66 केवी उपकेंद्र को 220 केवी में बदलने का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और लक्ष्य 30 नवंबर 2026 है। कुरुक्षेत्र में कृषि कनेक्शनों के लिए 4717 एच-पोल और नए ट्रांसफार्मर लगाने का 57 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। शेष काम मार्च 2027 तक होगा। कैथल में 2847 एच-पोल वाली परियोजना का 72 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें