फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा दिवस से नए पंजीकरण के साथ लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ेगा दायरा : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


कहा- कांग्रेस ने घोषणाओं की टॉफियां बांटीं, हमने लाभ सीधे खातों में पहुंचाया, विधानसभा में काले कपड़े पहनने पर कांग्रेसियों को घेरा


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि 17 सितंबर सेवा दिवस से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाते हुए नए लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू होगा। अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा। अभी तक एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवार पात्र थे। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी गुरुवार को हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने विधानसभा सत्र में काले कपड़े पहनने पर कांग्रेसियों पर निशाना साधते कहा कि कांग्रेसी भले अपने शासनकाल के काले कारनामे भूल गए हों लेकिन जनता उन्हें नहीं भूली है।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस व दूसरे विपक्षी दलों की सरकारों में घोषणाएं तो होती थीं लेकिन उनका लाभ लोगों तक नहीं पहुंचता था। कांग्रेस के शासन में बुजुर्ग पेंशन के लिए भटकते थे, गरीबों को योजनाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे और युवाओं को नौकरी के लिए भ्रष्ट व्यवस्था से जूझना पड़ता था। सीएम ने हरियाणा व पंजाब की कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते कहा कि विपक्ष को भाजपा सरकार पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
विज्ञापन


पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान पर सीएम ने कहा कि वहां की सरकार नशा रोकने में विफल रही है। हरियाणा में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल और शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के लिए हर महीने लाखों युवा गतिविधियों से जुड़ रहे हैं और खेल सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं।
विज्ञापन





सफाई कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया जा रहा : सैनी
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वाल्मीकि समाज का हर व्यक्ति उनके लिए परिवार का हिस्सा है। कर्मचारियों की मांगों पर प्राथमिकता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष पर कर्मचारियों को भड़काने और गुमराह करने का आरोप लगाते कहा कि कर्मचारियों को ऐसे लोगों की मंशा समझनी चाहिए और सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें