फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन स्कीम के लिए विद्यार्थियों का डाटा अपडेट करने के निर्देश, शिक्षा निदेशालय

Tue, 26 Aug 2025 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विभाग की ओर से पहले भी 8 अगस्त को पत्र जारी कर सभी जिलों से 20 अगस्त तक डाटा अपडेट कर प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब तक कई जिलों से यह कार्य पूरा नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
पोर्टल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2024-25 की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजनाओं में लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों का डाटा वन स्कूल ऐप पोर्टल पर अपडेट किया जाए।
विज्ञापन


विभाग की ओर से पहले भी 8 अगस्त को पत्र जारी कर सभी जिलों से 20 अगस्त तक डाटा अपडेट कर प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब तक कई जिलों से यह कार्य पूरा नहीं हुआ है।

अब विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 शाम 4 बजे तक हर हाल में सभी स्कूलों का डाटा पोर्टल पर अपलोड होना चाहिए। समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। विभाग ने इस कार्य को उच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें